Breaking News

जयपुर की मिट्टी पर सजी प्राकृतिक खेती की पाठशाला

रसायनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से खेतों की बिगड़ती सेहत और लगातार बढ़ती लागत के बीच अब देश का किसान अपनी जड़ों यानी प्राकृतिक खेती की ओर लौटने लगा है। इसी दिशा में एक नई शुरुआत जयपुर की धरती से हुई है, जहां आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए देशभर के लिए करीब 50 'मास्टर ट्रेनरÓ तैयार किए गए हैं। ये प्रशिक्षक अब अपने-अपने राज्यों के गांवों और खेतों में जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और गुजरात सहित 9 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

No comments