Breaking News

पुलिसकर्मियों की तत्परता से नहर में कूदे अधेड़ की जान बची

राजस्थान के भरतपुर में आज गुरुवार को चौबुर्जा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से पुल से सुजानगंगा नहर में कूदे एक अधेड़ व्यक्ति को बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे सुजानगंगा नहर में चौबुर्जा की तरफ एक व्यक्ति कूद गया। इसकी सूचना मिलते ही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी रस्सी लेकर नहर के पास पहुंच गये और उन्होंने नहर में रस्सी डाल दी। सूत्रों ने बताया पानी में कूदे कारोबारी सतीश बंसल ने रस्सी पकड़ ली। इसके बाद नाव चालक को मौके पर बुलवाया गया।

No comments