Breaking News

श्रीनगर एयरपोर्ट: लैंडिंग के दौरान खंभे से टकराया विमान

नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के पोल के संपर्क में आ गई। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतारा गया। इसके लिए मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढिय़ों का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकरण ने बताया कि घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल सकेगा।

No comments