राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार
बीकानेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात कांग्रेस से निष्कासित पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा के साथ ही उसके साथी रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा व दिलेर अहमद को भी गिरफ्तार किया है। मारपीट की घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इस मामले में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

No comments