राजस्थान में 7854 नॉमिनेशन कैंसिल; बागियों को मनाने में जुटी बीजेपी-कांग्रेस
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में करीब 7854 नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। 3 सितंबर तक नाम वापसी होगी। अब बीजेपी और कांग्रेस अपने बागियों को मनाने में जुटे हैं ताकि वे नाम वापस ले लें।
हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के 3 प्रत्याशियों वार्ड-37 से रोहित जावा, वार्ड-31 से लखवीर सिंह और वार्ड-52 से बंशी खन्ना का नामांकन खारिज हो गया। इससे नाराज कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड-23 से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज हो गया। अब यहां से बीजेपी के मनन कलासुआ एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं।

No comments