Breaking News

बुजुर्ग महिला को इतना डराया, खुद ही सोने के कांटे उतार कर दिये

श्रीगंगानगर के इन्द्रा कॉलोनी में अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग महिला को भविष्य में घर में नुकसान होने का इतना भय दिखाया कि महिला ने खुद ही कानों में पहने कांटे उतार कर उन्हें पकड़ा दिये। घटना के दो दिन बाद महिला ने जवाहरनगर पुलिस थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी की गली नम्बर 2 निवासी 60 वर्षीय संता देवी पत्नी सांवरमल मोची ने रिपोर्ट दी कि 30 जुलाई को शाम साढ़े सात बजे दुर्गा मंदिर में धोक लगा कर वापिस आ रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवकों ने उसे रोक लिया।

No comments