Breaking News

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को झांसे में लिया:1.11 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए

सीकर में सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देकर युवक से साइबर ठगी हुई। ठगों ने युवक से 1.11 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। हालांकि पुलिस ने इसमें से करीब 96 हजार रुपए होल्ड भी करवा दिए। अब पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। इस संबंध में सीकर निवासी युवक ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- मैं सोशल मीडिया एप यूज कर रहा था। इसी दौरान मेरे पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसे एक्सेप्ट करने के बाद एक युवती से बातचीत करना शुरू कर दिया। बात करके युवती ने मुझे झांसे में ले लिया।

No comments