जयपुर-कोटा में मेयर चुनाव के समय कांग्रेस का हंगामा:विधायक रफीक खान धरने पर बैठे
जयपुर- कोटा में नगर निगम में मेयर चुनाव के समय कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष ने हंगामा कर दिया। जयपुर में विधायक रफीक खान को निगम के अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान वे धरने पर बैठ गए।
कोटा में जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने पक्षपात का आरोप लगाया। जयपुर,कोटा और जोधपुर में वोटिंग चल रही है। वोटिंग पूरी होने के तुरंत बाद मतगणना होगी। जयपुर और कोटा नगर निगम में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं जोधपुर में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है।

No comments