Breaking News

राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 19 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत हैं. आज और कल कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. बारिश और हवाओं से कई शहरों में 1 से 4 डिग्री तापमान गिरा. सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर, अजमेर में पारा 30 डिग्री से नीचे है. जैसलमेर में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री तापमान रहा. बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर सिस्टम अब कच्छ के पास है. पश्चिमी हवाएं तेज, एंटी साइक्लोन सिस्टम से मानसून विदाई के हालात हैं.

No comments