नीरू ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग गोल्ड जीता
निशानेबाज नीरू ढांडा ने आज मंगलवार को एशियन गेम्स के महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। वे पहले स्थान पर रहीं। चीन की सन यूनोंग दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक तीसरे नंबर पर रहीं। भारत के कुल पदक 47 हो गए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

No comments