राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला: 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, टीचिंग एसोसिएट भर्ती के 32 विषयों की परीक्षा 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी। वहीं, समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

No comments