पोस्टर चिपकाने पर पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज
बारां जिले में निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सरकारी संपत्ति को विरूपित करने के मामले में वार्ड प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान थाना कोतवाली थाना परिसर के मेन गेट के दोनों तरफ 13 पोस्टर चिपके हुए मिले। सभी पोस्टरों पर 'फिर एक बार मिलकर बनाए हमारा शहर एक बेहतर शहरÓ का नारा लिखा था।

No comments