Breaking News

भाभी को टिकट दिलाने के लिए भागदौड़ करता रहा देवर, कांग्रेस ने पत्नी को बना दिया प्रत्याशी

जयपुर के नगर पालिका मंडल जमवारामगढ़ के वार्ड संख्या-7 पर कांग्रेस के अधिकृत टिकट वितरण को लेकर एक दिलचस्प और सियासी उलटफेर का मामला सामने आया है। परिवार और स्थानीय कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा था कि पार्टी का टिकट भाभी को ही मिलेगा।लेकिन जैसे ही कांग्रेस का अंतिम और अधिकृत सिंबल सामने आया, पूरी बाजी ही पलट गई। पार्टी ने भाभी की जगह चचेरे देवर की पत्नी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। सिंबल बदलते ही घर के भीतर राजनीतिक घमासान मच गया। जेठ और जेठानी इस फैसले से काफी नाराज हो गए, वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच भी असमंजस की स्थिति बन गई।

No comments