Breaking News

वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

वंदे भारत ट्रेन के सीट को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है, क्योंकि वरिष्ठ रेलवे इंजीनियरों ने वंदे भारत चेयर कार में एक बदलाव करने के लिए प्रस्ताव रखा है. अगर ये प्रस्ताव मान लिया जात है तो वंदे भारत एक नए लुक में दिख सकता है. मौजूदा सीटों में झुकने और घूमने की व्यवस्था है. रिपोर्ट में अपडेट रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घूमने के लिए एक्स्ट्रा पुर्जों, जगह और खाली की आवश्यकता होती है. जिससे पुर्जों में टूट-फूट, ढीला होने और खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. प्रस्तावित स्थिर संरचना अधिक मजबूत और रखरखाव में आसान होगी.

No comments