Breaking News

अल नीनो ने बढ़ाई चिंता: समुद्र के भीतर कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक ज्यादा

प्
रशांत महासागर का असाधारण रूप से गर्म होता पानी दुनिया के मौसम के लिए बड़ी चेतावनी बन गया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि अल नीनो सक्रिय हो चुका है और आने वाले महीनों में इसके बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचने की आशंका है। इसके फरवरी 2027 तक बने रहने की संभावना करीब 100 फीसदी है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह 2026 के अंत में चरम पर पहुंच सकता है। डब्ल्यूएमओ के अनुसार अल नीनो की तीव्रता मापने वाले नीनो 3.4 क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच चुका है।

No comments