Breaking News

केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे

उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद है। सुरक्षा बलों के जवानों ने करीब 7 हजार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड की ओर भेज दिया है। फिलहाल 500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। केदारनाथ धाम के लिए आज से हेलीसेवाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि पैदल यात्रा अभी भी रोकी गई है।

No comments