Breaking News

अजमेर में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर

अजमेर में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक है। आज सुबह भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आज न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। बता दें कि अब मानसून विदा होने वाला है। इस मानसून सीजन में अब तक 476.3 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। सीजन में अब तक 437.5 एमएम बारिश सामान्य मानी गई थी।

No comments