Breaking News

सांड के हमले से दुकानदार घायल

हिंडौन सिटी के ब्यानिया पाड़ा इलाके में एक सांड ने दुकानदार पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार को सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग घायल दुकानदार को जिला अस्पताल ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मनोज जांगिड़ ने बताया कि घायल नीरज गर्ग के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है और सिर पर भी चोट लगी है। ब्यानिया पाड़ा निवासी एडवोकेट हर्ष वर्धन कश्यप ने बताया - दुकानदार नीरज अपनी दुकान से नीचे उतरे थे। तभी बाजार में घूम रहे एक सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

No comments