Breaking News

राजस्थान में अब नहीं टकराएगी ट्रेनें! सफल हुआ स्वदेशी 'कवच' का ट्रायल

राजस्थान में रेल यात्रियों के सुरक्षित और आधुनिक सफर की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। जयपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले 67 किलोमीटर लंबे कानोता-बांदीकुई रेलमार्ग पर भारतीय रेलवे के स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम 'कवचÓ का अंतिम सेफ्टी एक्सेप्टेंस ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस 67 किमी लंबे रेलखंड के कुल 7 प्रमुख ब्लॉक स्टेशनों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रेडियो टावर और आरएफआईडी तकनीक स्थापित कर इसका अंतिम परीक्षण पूरा किया गया, जिसके बाद यह ट्रैक उत्तर पश्चिम रेलवे का सबसे पहला 'कवच-सुरक्षितÓ रेलखंड बनने की दहलीज पर आ खड़ा हुआ है।

No comments