Breaking News

आधी रात युवती को नीचे बुलाया, फिर जड़ दिये थप्पड़

श्र
ीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में पायल सिनेमा के निकट आधी रात को किरायेदार युवती को नीचे बुलाया फिर उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिये। वारदात करने वाले दो युवक व एक युवती थी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अनूपगढ़ तहसील के गांव 81 जीबी निवासी 22 वर्षीय दीपांशी शर्मा ने रिपोर्ट दी कि वह श्रीगंगानगर में पायल सिनेमा के निकट किराये पर रह कर यहां पढ़ाई करती है। मेरे साथ आरजू बिश्रोई व शगुन बिश्रोई भी रहती हैं। 24 अगसत की रात को कमरे में सो रही थी। रात डेढ़ बजे साहिल सिहाग का फोन आया।

No comments