Breaking News

निकाय चुनाव : 3 सितंबर को शाम 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे अभ्यर्थी

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद अभ्यर्थी 3 सितंबर को शाम 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिले में प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को होगी।

No comments