उदयपुर में अच्छी बारिश का इंतजार:तापमान बढऩे की संभावना
उदयपुर में आज सुबह मौसम सामान्य रहा। धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा चल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने शहर में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अगस्त खत्म होने को आया लेकिन शहर में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है।
पिछले कुछ दिनों से उदयपुर में बारिश का दौर कमजोर रहा है। अब मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त को उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में शहरवासियों को आज भी बारिश का इंतजार रहेगा। मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि राजस्थान के पूर्वी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

No comments