बीजेपी में प्रदेश स्तर पर फाइनल होंगे प्रत्याशियों के नाम
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय मिलेगा। आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय रखा है। लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार को छोड़कर प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन भर सकेंगे।
वहीं चुनावों को लेकर सभी भाजपा जिला अध्यक्षों ने संभावित दावेदारों के नामों का पैनल प्रदेश मुख्यालय भेज दिया है। आज से तीन दिन तक प्रदेश स्तर पर इन नामों को लेकर मंथन होगा।

No comments