Breaking News

'कुत्ते बहुत हैं, मीटर उखाड़कर गली के बाहर लगवा लें': रीडर

उदयपुर शहर के गायरियावास संतोष नगर क्षेत्र में बिजली निगम की लापरवाही और एक अजीबोगरीब बहानेबाजी का मामला सामने आया है। क्षेत्र की एक गली के निवासी पिछले दो महीनों से बिजली बिल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब बिल आया तो उनके होश उड़ गए। मीटर रीडर की लापरवाही के कारण दो महीने का भारी-भरकम बिल एक साथ जारी कर दिया गया, जिससे उपभोक्ता आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहां जब निवासियों ने मीटर रीडर से देरी का कारण पूछा, तो उसने बेतुका जवाब देते हुए कहा कि गली में कुत्ते बहुत हैं, इसलिए वह मीटर रीडिंग लेने नहीं आ सकता। जब उपभोक्ताओं ने इस समस्या का समाधान पूछा, तो रीडर ने गैर-जिम्मेदाराना सुझाव दिया कि सभी लोग अपने घरों के मीटर उखाड़कर गली के बाहर लगवा लें।

No comments