Breaking News

सेशन शुरू होने के 5 महीने बाद मिलेंगे गेस्ट टीचर:दो महीने बाद हाफ इयरली एग्जाम

ाजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद अब विद्या संबल योजना के जरिए भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब पांच महीने बीत चुके हैं और अब स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान अधिकांश स्कूलों में सेकंड टेस्ट तक हो चुके हैं। ऐसे में स्कूलों को शिक्षक तो मिल जाएंगे, लेकिन बचे हुए समय में विद्यार्थियों का पूरा कोर्स करवाना चुनौती बन सकता है।

No comments