Breaking News

पंजाब से लापता 3 युवक राजस्थान में मिले:फ्री फायर की दीवानगी में घर से निकले

लुधियाना और माछीवाड़ा साहिब के तीन युवक अपराध, अपहरण या बंधक बनाए जाने के कारण लापता नहीं हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि वे ऑनलाइन बैटल गेम फ्री फायर की दीवानगी और परिजनों की डांट से बचने के लिए चुपचाप घर से निकल गए थे। तीनों युवक मोबाइल फोन बंद कर राजस्थान के सीकर पहुंच गए थे। वे ऑनलाइन गेम के जरिए बने दोस्तों से मिलने की योजना बनाकर घर से निकले थे। उनके अचानक गायब होने से परिवारों में हड़कंप मच गया।

No comments