बीसलपुर बांध में 24 घंटे में 4 सेमी पानी आया
भराव क्षेत्र में तेज बारिश के बाद बीसलपुर बांध में एक बार फिर पानी की आवक बढ़ गई है। बुधवार सुबह 6 बजे तक बांध में 4 सेंटीमीटर पानी आया। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है, जबकि आज सुबह जलस्तर 314.09 आरएल मीटर पहुंच गया। अभी त्रिवेणी का गेज 240 मीटर है, जिससे बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में जलस्तर और बढऩे की उम्मीद है।
बीसलपुर में दोबारा पानी बढऩे से बांध के पूरी तरह भरने की उम्मीद एक बार फिर बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। अगर भराव क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है तो बांध में पानी की आवक और बढ़ सकती है और यह भर सकता है।

No comments