Breaking News

राजस्थान में जेन-जी और जेन-अल्फा पर लाठीचार्ज नहीं

ाजस्थान में अब जेन-जी और जेन-अल्फा के प्रदर्शनों में लाठीचार्ज नहीं होगा। उनकी समस्या और मांग को मौके पर ही सुनकर समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अफसर मौके पर जाएंगे। बच्चों से संवाद करेंगे। दरअसल, सरकार जेन-जी आंदोलन के बाद बेहद सतर्क है। हाल ही में बुनियादी सुविधाओं और बदहाल स्कूलों को लेकर कई जगह बच्चे सड़कों पर उतर आए थे। इसलिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाने जा रही है। मंडे स्पेशल स्टोरी में पढि़ए- जेन-जी आंदोलनों से निपटने के लिए किस तरह की एसओपी बनाई जाएगी? आखिर एसओपी तैयार करने के पीछे सरकार का मकसद क्या है? गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया- बीते दिनों अलवर के थानागाजी, जोधपुर के लूणी और भरतपुर में स्कूली बच्चों के प्रदर्शन हुए। ज्यादातर प्रदर्शन बुनियादी सुविधाओं और बदहाल स्कूलों को सुधारने जैसी मांग को लेकर थे।

No comments