Breaking News

जयपुर में भाजपा ने पूर्व-मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा, ज्योति खंडेलवाल को मैदान में उतारा

बीजेपी ने जयपुर नगर निगम में लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीदवारों को फोन करना शुरू कर दिया है। जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 से प्रत्याशी बनाया है। ज्योति खंडेलवाल ने कहा- पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी। वार्ड की जनता के साथ मिलकर वार्ड का समग्र विकास करूंगी। कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है। ये सभी 6 वार्ड दिलावर के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में आते हैं।

No comments