नागौर में ट्रेलर-मिनी ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
नागौर में ट्रेलर और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा ड्राइवर घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रेलर रॉन्ग साइड में पहुंच गया था और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया। नींद की झपकी आने के कारण हादसा माना जा रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे नेशनल हाईवे-62 पर खींवसर थाना क्षेत्र के अहमदपुरा के पास हुआ।
खींवसर थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया - खींवसर थाना क्षेत्र के अहमदपुरा के पास ट्रेलर और मिनी ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। ट्रेलर नागौर से जोधपुर की तरफ जा रहा था और उसके पीछे टैंकर जुड़ा हुआ था।

No comments