अब कारों में लो बीम होगी डिफॉल्ट, सरकार बदल रही हेडलाइट के नियम
केंद्र सरकार की ओर से अब जल्द ही नए नियमों को लाया जा सकता है, जिससे इन हादसों में कमी हो सकती है। हाई बीम हेडलाइट को लेकर सरकार किस तरह से नियमों को कड़ा कर सकती है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 30 दिन में सुझाव या आपत्तियों को मांगा गया है। उम्मीद है कि अगले साल अप्रैल से इन नियमों को लागू भी किया जा सकता है। नए नियमों के मुताबिक किसी भी वाहन की हेडलाइट में लो बीम लाइट को डिफॉल्ट किया जाएगा। जिससे रात के समय सामने से आ रही गाड़ी की रोशनी से आंखें चौंधियाएंगी नहीं।

No comments