सीएम भजनलाल को महिलाओं ने बांधा रक्षासूत्र- रक्षाबंधन पर भाजपा का सियासी वार
जयपुर के मानसरोवर में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए '2 साल बनाम 5 सालÓ का हिसाब जनता के सामने रखने की चुनौती दी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का ब्यौरा रखा और कांग्रेस को '2 साल बनाम 5 सालÓ के मुद्दे पर खुली चुनौती दी। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार पर जोरदार पलटवार किया और विकास के दावों को लेकर सवाल खड़े किए।

No comments