Breaking News

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.33 लाख के पार


सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुएं क्रमश: 2 हजार रुपए से अधिक महंगी हो गई हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,742 रुपए बढ़कर 1,52,363 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,49,621 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
एक्सपट्र्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह महंगाई का लगातार घटना है, जो कि अमेरिका में जुलाई में घटकर 3.4 प्रतिशत हो गई है, जो कि जून में 3.5 प्रतिशत थी। इससे फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाने की संभावनाओं में करीब कमी आई है।

No comments