Breaking News

सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांकेबिहारी


मथुरा में हरियाली तीज पर आज शनिवार को भोर के अंधेरे से ही ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी भक्तों की भीड़ मंदिर की ओर बढऩे लगी। सुबह पांच बजे से ही बांकेबिहारी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जबकि मंदिर में हिंडोला को सजाया संवारा जा रहा था।
भक्तों की बढ़ती भीड़ को देख सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारीजी जब बेशकीमती स्वर्ण-रजत हिंडोला में विराजमान करवाया और सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर मंदिर के पट खोल दिए। तय समय से पहले मंदिर के पट खुलने का लाभ श्रद्धालुओं को भी मिला और सहूलियत के साथ बड़े ही आनंद से आराध्य बांकेबिहारी को हिंडोले में निहारा।

No comments