Breaking News

दिल्ली के खराब मौसम के चलते 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

िल्ली में खराब मौसम का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। इसके चलते बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में दिक्कत आने के कारण 2 फ्लाइटों को जयपुर डायवर्ट किया गया। वहीं जयपुर से अबू धाबी और दुबई जाने वाली उड़ानों में लगातार देरी और रीशेड्यूलिंग से यात्रियों का सब्र टूट गया। बार-बार उड़ान का समय बदलने से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे पैसेंजर्स में नाराजगी बढ़ गई। कई पैसेंजर्स ने एयरलाइन स्टाफ से जवाब मांगा और हंगामा भी किया।

No comments