Breaking News

वंदे मातरम के दो पद ही गाएगी कांग्रेस

ांग्रेस ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पार्टी 'वंदे मातरमÓ के केवल पहले दो पद गाने की अपनी परंपरा पर कायम रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा तय किए गए रास्ते पर चलेगी, न कि केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल के मुताबिक। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के प्रति नफरत की वजह से 'वंदे मातरमÓ के पूरे पाठ को अनिवार्य किया गया है। कांग्रेस का यह रुख कांग्रेस कार्यसमिति के उस प्रस्ताव के एक दिन बाद सामने आया, जिसमें 1937 में लिए गए फैसले को दोहराया गया है। उस समय सीडब्ल्यूसी ने तय किया था कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरमÓ के सिर्फ पहले दो पद ही गाए जाएंगे।

No comments