राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर पूर्वी हिस्सों में बढऩे लगी है। पूर्वी राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढऩे से कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

No comments