Breaking News

जम्मू में यूनिवर्सिटी की बस ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल

जम्मू के अंतर्गत झज्जर कोटली के पास शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के स्टाफ की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस हादसे से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का पता लगाने में जुटी है।

No comments