पंजाब बंद के बीच बीजेपी दफ्तर को मिली धमकी
पंजाब बंद के बीच चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी दफ्तर को धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक 21 अगस्त को बंद के दौरान खुलने रहने वालों शहरों को धमकी मिली है। फिलहाल सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसिया ने ई-मेल की जांच शुरू कर दी है।
इस मेल में भेजने वाले ने पंजाब को खालिस्तान से जोड़ते हुए धमकी दी है। साथ ही ये भी कहा गया है कि जिन शहरों को बंद नहीं किया जाएगा वहां पर धमाके किए जाएंगे।

No comments