Breaking News

जैसलमेर से पकड़ा घडिय़ाल पहुंचा पंजाब, हफ्तेभर रहेगा चिडिय़ाघर


जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ स्थित इंदिरा गांधी नहर की माइनर से पकड़ा गया 10 फीट लंबा घडिय़ाल अब सुरक्षित पंजाब पहुंच गया है। जैसलमेर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद इसे पंजाब के छतबीड़ चिडिय़ाघर के लिए रवाना किया था।
डीएफओ देवेंद्र सिंह के अनुसार, लंबे सफर की थकान और रेस्क्यू के दौरान हुई घबराहट से उबरने के लिए इसे करीब हफ्तेभर तक चिडिय़ाघर में ही रखा जाएगा। एक हफ्ते बाद जब घडिय़ाल पूरी तरह सेहतमंद और एक्टिव हो जाएगा, तब इसे पंजाब की ब्यास नदी में छोड़ दिया जाएगा, जहां यह सुरक्षित रह सकेगा।

No comments