खरीफ डिजिटल क्रॉप सर्वे में पहली बार एआई का उपयोग
राजस्थान में खरीफ 2083 डिजिटल क्रॉप सर्वे आज से शुरू होगा । यह सर्वे राज्य के 41 जिलों की 424 ऑनलाइन तहसीलों और 50 हजार 456 ऑनलाइन राजस्व गांव में किया जाएगा।
सर्वे में पहली बार एआई आधारित गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली लागू की जा रही है और 25 प्रतिशत खसरों की गिरदावरी स्वयं किसानों द्वारा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। खरीफ गिरदावरी में खसरे पर सेन्ट्रॉयड डिटेक्शन तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत प्रदेश के 4.62 करोड़ से ज्यादा ऑनलाइन खसरों की नियमानुसार गिरदावरी की जाएगी।

No comments