ई-20 पेट्रोल विवाद पर केजरीवाल के पीएम आवास मार्च से ट्रांसपोर्ट संगठनों ने बनाई दूरी
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के ई-20 पेट्रोल मामले के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च की घोषणा से देश व दिल्ली की प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों ने दूरी बनाई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह विरोध प्रदर्शन राजनीतिक है, इसलिए वह उसमें शामिल नहीं होंगे।
ट्रांसपोर्ट संगठनों ने कॉकरोच जनता पार्टी के हालिया उग्र विरोध प्रदर्शनों ने भी सचेत होकर यह निर्णय लिया है। एक ट्रांसपोर्ट संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि वह ऐसे किसी हथियार का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें समस्या के हल करने के ईमानदारी भरे प्रयास की जगह राजनीति की जा रही हो।

No comments