चूरू में मकान पर बिजली गिरी, अलवर में तेज बारिश
राजस्थान में एक्टिव मानसून के कारण अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में आज भी रुक-रुककर बरसात हो रही है। भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, चूरू, दौसा सहित कई जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। चूरू के किरताण गांव में एक मकान पर बिजली गिर गई। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज से मानसून कमजोर होगा। अब 7 अगस्त को तेज बारिश की चेतावनी है। अभी प्रदेश के केवल 4 ही ऐसे जिले हैं, जहां अब तक बारिश सामान्य या उससे थोड़ी ज्यादा हुई।

No comments