Breaking News

खादी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी


जयपुर के गोविंदगढ़ स्थित राजस्थान खादी विकास मंडल, जामुनापुरी में कर्मचारियों और कामगारों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। कर्मचारी लंबे समय से लंबित वेतन, बोनस, अवकाश भुगतान और कामगार कल्याण कोष सहित अन्य देयकों के भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। धरने में 60 से अधिक कर्मचारी, बुनकर और कताई कार्य से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं।
उनका दावा है कि करीब छह वर्षों का बोनस और अवकाश भुगतान बाकी है, जबकि 10 से 12 माह का वेतन भी कर्मचारियों को नहीं मिला है।

No comments