अपना घर आश्रम में तैयार हुईं 8 हजार राखियां
भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम में इस बार रक्षाबंधन पर्व को सेवा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के एक अनोखे रूप में मनाया जा रहा है. आश्रम में रह रहीं महिला प्रभुजनों (आश्रितों) द्वारा अत्यंत आकर्षक और सुंदर हस्तनिर्मित राखियां तैयार की जा रही हैं. अब तक 8 हजार से अधिक राखियां बनाई जा चुकी हैं और इन्हें तैयार करने का कार्य लगातार जारी है.
आश्रम से जुड़ी कुसुमलता अग्रवाल ने बताया कि राखियां तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री जयपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से मंगवाई गई है.

No comments