पंजाब सरकार का राजस्थान को 30 दिन का अल्टीमेटम
पंजाब सरकार ने पड़ोसी राज्य राजस्थान को तीस दिन में पानी का बकाया चुकाने के लिए पत्र लिखा है। जल संसाधन विभाग ने राजस्थान सरकार को 1,44,083 करोड़ रुपये की पानी की रॉयल्टी का भुगतान करने को है। अगर तय समय के भीतर राजस्थान सरकार कार्रवाई नहीं करती है हो पंजाब सरकार कोर्ट जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा से भी भाखड़ा नहर के रख-रखाव के 312.59 करोड़ मांगे गए हैं।
राजस्थान सरकार को 30 दिनों के भीतर बकाये का भुगतान करने या जवाब देने को कहा गया है। ऐसा न करने पर पंजाब सरकार अदालत और संवैधानिक रास्ता अपनाएगी।

No comments