Breaking News

जर्जर स्कूल की छत की पट्टी गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे


अलवर के थानागाजी क्षेत्र के जोधावास सरकारी स्कूल में छत की पट्टी टूटकर गिर गई. हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे कमरे में नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया. जर्जर घोषित होने के बावजूद भवन को अब तक ध्वस्त नहीं किया गया है. इसी जर्जर इमारत में ग्राम पंचायत कार्यालय भी चल रहा है. घटना से आक्रोशित बच्चों और अभिभावकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सुरक्षा की गारंटी न मिलने तक बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला लिया है. 
प्रशासनिक लापरवाही का आलम यह है कि जोधावास ग्राम पंचायत का कार्यालय भी इसी स्कूल के एक जर्जर घोषित कमरे में चलाया जा रहा है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में रहती है.

No comments