Breaking News

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पानी भरा, कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं


राजस्थान में तेज बारिश के अलर्ट के बीच जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ा, दौसा सहित कई जिलों में आज भी सुबह से बरसात हो रही है। कोटपूतली-बहरोड़ जिल से निकलने वाले जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पानी भर गया है। 
शहरी इलाकों में बाजार व घरों में पानी घुसा है। जयपुर में लगातार दूसरे दिन सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को 30 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। सीकर और झुंझुनूं में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट है।

No comments