इस साल भी ब्लॉक-स्तर पर नहीं मिलेगा शिक्षक सम्मान- राज्य-जिला स्तरीय सम्मान समारोह 5 सितंबर को
राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 की नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत लगातार दूसरी बार ब्लॉक स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह नहीं होगा और 5 सितंबर को केवल जिला व राज्य स्तर पर सम्मान दिया जाएगा। इस बार कुल 189 शिक्षकों का चयन होगा, जिन्हें जिला स्तर पर 11 हजार और राज्य स्तर पर 21 हजार रुपए नकद व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इच्छुक शिक्षक 7 से 11 अगस्त तक शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नई गाइडलाइन के अनुसार लगातार दूसरी बार ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह नहीं होगा। अगले माह 5 सितंबर को केवल जिला और राज्य स्तर पर ही शिक्षक सम्मान समारोह होगा।

No comments