Breaking News

वार्ड आरक्षण के बाद श्रीगंगानगर की सियासत गरमाई, दावेदारों की बढ़ेगी फौज


श्रीगंगानगर नगर परिषद के आगामी चुनाव में सभापति पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित एवं वार्ड आरक्षण होने के बाद स्थानीय राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। अब तक पर्दे के पीछे चल रही राजनीतिक तैयारियां सामने आ गई हैं। सभापति पद के संभावित दावेदारों के साथ-साथ ऐसे नेताओं की सक्रियता भी बढऩे की संभावना है, जो आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निकाय चुनाव को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का बड़ा मंच मान रहे हैं।
सभापति पद सामान्य होने से दावेदारों का दायरा भी काफी बढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों में लंबे समय से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे कई नेता अब निकाय चुनाव के जरिए अपने समर्थकों और संगठन में प्रभाव को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं।

No comments